Jamshedpur (Nagendra) गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक के शाखा में गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद डकैतों ने डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिससे पुरे शहर में सनसनी फैल गयी। जानकारी अनुसार रैनकोट पहनकर हथियारबंद अपराधी बैंक खुलते ही दाखिल हुए और हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों को अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया और मैनेजर के केबिन में प्रवेश किये जिन्हें पिस्टल सटा कर लॉकर मे रखे जेवरात और नगद लूट कर मौके से फरार हो गए। इस लुट कांड में बैंक से लगभग 42 लाख रुपये से अधिक नकदी लूटे जाने की बात कहीं जा रही है, हालांकि, लूट की कुल रकम और सोने की वास्तविक मात्रा का अधिकारिक मिलान अभी बाकी है।
घटना की प्राप्त सुचना से जिला के पुलिस भी सकते मे आ गयी है। सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना के पुलिसकर्मी सहित वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और जाँच आरम्भ की, वहीं सीसीटीवी मे घटना के बाद अपराधियों को बाईक से भागने की तस्वीर मिली है । वहीं पुलिस यह भी पता लगा रही हैं कि इस पुरे घटना क्रम मे बैंक के किसी कर्मी तो शामिल नहीं है , इसकी भी जाँच की जा रही हैं।


No comments:
Post a Comment