Jamshedpur (Nagendra) गिरिडीह स्थित स्मृति-शेष पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत नेता को नमन करते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इस कठिन समय में वे शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

No comments:
Post a Comment