Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur साकची अग्रसेन भवन में श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट का मासिक कीर्त्तन आयोजित Shyam Bhatli Family Charitable Trust's monthly Kirtan organised at Sakchi Agrasen Bhawan

 


Jamshedpur (Nagendra) श्री श्याम भटली परिवार चौरिटेबल ट्रस्ट टाटानगर का मासिक कीर्त्तन महोत्सव साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में धुमधाम से मनाया गया। श्री गणेश वंदना के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ जो प्रभू ईच्छा से देर रात तक चला। इससे पहले संध्या 8 बजे से बाबा श्याम की पूजा अर्चना शुरू हुई। यजमान शिल्पी-मनोज पलसानिया ने पूजा की। मासिक कीर्त्तन महोत्सव का मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का भव्य दरबार, छप्पन भोग, अखंड ज्योत, इ़त्र की वर्षा तथा श्याम रसोई प्रसाद था। इस महोत्सव का आयोजन चन्द्रकांता प्रहालद पलसानिया सपरिवार द्धारा किया गया था। इस धार्मिक मौके पर आमंत्रित भजन गायक कोलकात्ता से आये देवांग खण्डेलवाल, स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, नीरज जालान, लिप्पू शर्मा द्वारा बाबा श्याम के चरणों में की गयी भजनों की अमृत वर्षा ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाबा श्याम के भजनों की रसधार में श्रद्धालु खुब झूमे। 


मौके पर भजन गायकों ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आनो हैं..., बुरो बुरो में बहुत बुरा हूं आखिर टाबर थारो हूॅ...., ये श्याम की कृपा नहीं तो क्या है...., श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार..., बांस की बांसुरी पर घनो इतरवा..., शरण तुम्हारी जो मिल गयी हैं सांवरे..., श्याम धणी को आयो रे बुलावा...., लाखों पापी तार दिये सुनते हैं सरकार...,  काली कमली वाला मेरा यार हैं....,  मेरा सांवरिया बड़ा दिलदार निकला..., सांवली सूरत पे मोहन दिल दिवाना हो गया.... आदि भजनों की प्रस्तुति दी। 


सभी श्याम भक्तों ने प्रसाद (श्याम रसोई) ग्रहण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष राजेश पसारी, शंभू खन्ना, ओमप्रकाश रिंगसिया, उमेश शाह, दीपक भालोटिया, विनोद खन्ना, मुकेश पलसानिया, सक्षम, मनन, पप्पू सिंह, महेश सिंघानिया, उत्तम नरेड़ी, मदन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, देवाशीष चौधरी, रीना, ममता, विनिता, खुशबू, समेत पलसानिया परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU