Jamshedpur (Nagendra) सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के राजनगर प्रखंड अंतर्गत काड़का मुड़कुम ग्राम में जय मां पाउड़ी दशमी पूजा समिति की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ पहाड़ी पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। उन्होंने मां पाउड़ी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। विधायक संजीव सरदार ने मां पाउड़ी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि मां पाउड़ी का आशीर्वाद सभी लोगों पर बना रहे और क्षेत्र में आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सद्भाव कायम रहे।
कार्यक्रम में भूमिज मुड़ा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर ग्राम प्रधान जोगेश्वर सरदार, मुखिया संगीता सरदार, सामाजिक कार्यकर्ता सिदेश्वर सरदार, गद्दी सरदार बसंती सरदार, तरक सरदार हरीश भूमिज, हल्दीपोखर तरक सरदार हिमांशु सरदार, योगेश्वर सरदार, दलपति सरदार सहित पूजा समिति के अध्यक्ष योगेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष राजकिशोर सरदार, सचिव बबलू सरदार, सचिन सामाद समेत अन्य सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment