Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मूसलाधार बारिश में भी कायम रहा स्वच्छता कर्मियों का जज़्बा, शहर की सेवा में डटे रहे स्वच्छता योद्धा The spirit of sanitation workers remained intact even during the torrential rain; the sanitation warriors remained steadfast in serving the city.

 


 Jamshedpur (Nagendra) जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच भी जमशेदपुर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए स्वच्छता कर्मी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्य में जुटे हुए हैं। मौसम की चुनौती के बावजूद सफाई कार्य, कचरा उठाव और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का कार्य लगातार जारी है। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए जाने के बीच जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं स्वच्छता कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में मैदान पर सक्रिय हैं। बारिश के बीच भी कर्मियों की टीमें अपने निर्धारित क्षेत्रों में सफाई और कचरा संग्रहण का कार्य कर रही हैं।


सरकार एवं प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संबंधित टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। घर-घर से कचरा संग्रहण से लेकर सार्वजनिक स्थानों की सफाई तक, शहर की स्वच्छता व्यवस्था में इन कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।


स्वच्छता कर्मियों की यह निरंतर मेहनत और जिम्मेदारी शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में अहम योगदान दे रही है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद अपने कर्तव्य पर डटे रहना उनके समर्पण और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जमशेदपुर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में योगदान दे रहे सभी स्वच्छता कर्मियों के प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU