Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टाटा वर्कर्स यूनियन में Tata Group Company Secretaries Meet-2026 का भव्य आयोजन किया गया Tata Group Company Secretaries Meet-2026 was organised in a grand manner at Tata Workers Union

 


Jamshedpur (Nagendra) बिस्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में Tata Group Company Secretaries (CS) Meet-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टाटा ग्रुप के कंपनी सेक्रेटरी पार्वतीजम कांचीराधाम की टीम के प्रतिनिधियों ने यूनियन कार्यालय का दौरा किया। दो पालियों में आयोजित कार्यक्रम में कुल 60 डेलीगेट शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक हुई। यूनियन परिसर पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले स्वर्गीय बीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यूनियन कॉन्फ्रेंस रूम में परिचय एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया। टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं संजीव कुमार तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज एवं श्याम बाबू तथा कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने प्रतिनिधियों का स्वागत किया।


कायक्रम के दौरान यूनियन के ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के 100 वर्षों के सफर पर आधारित फिल्म का वीडियो प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से प्रतिनिधियों को यूनियन के ऐतिहासिक सफर, श्रमिक हितों से जुड़े कार्यों और संगठन की भूमिका की जानकारी दी गई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल को यूनियन कार्यालय एवं बीजी गोपाल हेरिटेज गैलरी का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार तिवारी एवं सहायक सचिव श्याम बाबू ने टाटा वर्कर्स यूनियन के इतिहास, उसकी कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरीज की टीम ने टाटा वर्कर्स यूनियन और टाटा स्टील जमशेदपुर के इतिहास के बारे में जानकारी ली। प्रतिनिधियों ने यूनियन के ऐतिहासिक सफर और गतिविधियों में रुचि दिखाई तथा यूनियन की पूरी टीम के प्रति आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह सकारात्मक भावना और बेहतर संकल्पों के साथ कार्य जारी रखने की बात कही।


उल्लेखनीय है कि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह एवं सह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह औद्योगिक दौरे के सिलसिले में शहर से बाहर हैं। कार्यक्रम में टाटा ग्रुप के कंपनी सेक्रेटरी पार्वतीजम कांचीराधाम, हेड सेक्रेटेरियल पूजा मारू सहित उनकी टीम के प्रतिनिधि तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे एवं ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU