Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती व शास्त्री जयंती Gandhi Jayanti and Shastri Jayanti were celebrated at the Jharkhand Mazdoor Sangharsh Sangh office.

 


  • महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाने का आह्वान, मजदूरों के बीच बांटे गए लड्डू

Guwa (Sandeep Gupta) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के यूनियन कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों एवं मजदूरों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों तथा देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। अंग्रेजी शासन से भारत को आजाद कराने के संघर्ष में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।


 वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत किया जा सकता है। मजदूरों ने भी दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मजदूरों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। मौके पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, राजेश यादव, चंद्रिका खंडाईत सहित बड़ी संख्या में मजदूर एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU