Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur दिल धड़कने दो” – हृदय-सुरक्षित जमशेदपुर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल “Dil Dhadakne Do” – A significant initiative towards a heart-safe Jamshedpur

 


Upgrade Jharkhand News. जमशेदपुर को हृदय-सुरक्षित शहर बनाने के उद्देश्य से रविवार को XLRI ऑडिटोरियम, जमशेदपुर में “दिल धड़कने दो” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस शहरव्यापी पहल का उद्देश्य CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण को बढ़ावा देना तथा AED (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर) की उपलब्धता बढ़ाकर अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में समय पर जीवनरक्षक सहायता सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम के शुरुआत में डॉमंदार शाह, मुख्य सलाहकार एवं विभागाध्यक्ष, कार्डियोलॉजी, टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर ने हृदय संबंधी आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई, CPR प्रशिक्षण और AED मशीन के महत्व के बारे में विस्तार में बताया और जमशेदपुर शहर में जीवनरक्षक AED मशीन लगवाने पर जोर दिया। 


कार्यक्रम में श्री डी. बी. सुंदर रामम, वाइस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील लिमिटेड, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने Rotary Club of steel city की ईस कार्य की शुरुआत के लिए सरहाना की . उन्होंने कहा की इस नेक  कार्य मे Tata Steel कदम से कदम मिला कर काम करेगा. उन्होंने कहा कि Tata Steel प्लांट के अंदर भी ये AED मशीन लगवाए जाएंगे..उन्होंने media को भी संदेश दिया कि Tata Steel .  हमेशा  Jamshedpur के नागरिक के लिए अग्रसर रहेगा।


डॉ. ब्रायन पिंटो, संस्थापक, रिवाइव हार्ट फाउंडेशन (iCARE) एवं मुख्य सलाहकार हृदय रोग विशेषज्ञ, होली फैमिली हॉस्पिटल, मुंबई, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।डॉ. ब्रायन पिंटो,ने Revive Heart Foundation के कार्यकलाप के बारे में बताया और आपातकालीन स्तिथि में कैसे CPR और AED machine के उपयोग से उनके द्वारा स्थापित Revive Heart Foundation के द्वारा प्रशिक्षित पुलिस कांस्टेबल,सिक्युरिटी गार्ड, रेल्वे पुलिस और कई अन्य ने कितने ही लोगों की जान बचाई।उन्होंने जमशेदपुर में इस शुरुआत के लिए Dr.Mandar Shah की सराहना की।

सुश्री सुमैया राघवन, ऑपरेशंस हेड, रिवाइव हार्ट फाउंडेशन, होली फैमिली हॉस्पिटल, मुंबई जिन्होंने CPR ट्रेनिंग मे महारत हासिल की साथ ही 5 लाख लोगों को CPR देने के लिये प्रशिक्षित किया है CPR टेक्नीक का प्रदर्शन कर दर्शकों को CPR करने के तरीका को बताया और AED मशीन को उपयोग करने के तरीके का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं डॉ. विनिता सिंह, जनरल मैनेजर, मेडिकल सर्विसेज, टाटा स्टील लिमिटेड; ने भी अपने विचार साझा किए और इस मुहिम में Tata Steel एव Tata Main Hospital की भागीदारी के बारे मे बताया। 


Rtn Nikita Mehta और Rtn Deepak Dokania ने बताया Jamshedpur के कई प्रतिष्ठित नागरिक और संस्थान ने AED machine देने की पहल की है और 100 machines के लिए अपील की और वहां उपस्थित दर्शकों ने सहयोग दिया और 50 मशीन का योगदान प्रदान किए। इस पहल को XLRI , IGMA-oikos, iCARE – रिवाइव हार्ट फाउंडेशन तथा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 ke Jamshedpur के सभी Rotary clubs का सहयोग प्राप्त है। जमशेदपुर के सभी रोटरी क्लबों की सहभागिता से शुरू की गई यह पहल नागरिकों को हृदय संबंधी आपात स्थितियों के प्रति जागरूक करने और उन्हें जीवन बचाने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


इस पहल की मुख्य टीम में जमशेदपुर के Rotary clubs के गणमान्य Rotarians के साथ जमशेदपुर की कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियाँ शामिल हैं। सभी ने इस जनहितकारी पहल को सफल बनाने तथा शहर में जीवनरक्षक जागरूकता बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। “दिल धड़कने दो” अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को CPR का प्रशिक्षण देना, AED की उपलब्धता बढ़ाना और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता की संस्कृति विकसित करना है। यह सामूहिक प्रयास जमशेदपुर को एक ऐसा शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जहाँ जागरूकता, प्रशिक्षण और समय पर हस्तक्षेप के माध्यम से अनमोल जीवन बचाए जा सकें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU