Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा में दुर्गा पूजा के दौरान भारी वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक Heavy vehicles will be prohibited from plying during Durga Puja in Barajamda.

 


  • छह स्थानों पर सजेगा पूजा पंडाल, डीजे पर प्रतिबंध; रात 10 बजे तक ही बजेंगे भक्ति गीत

Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा थाना परिसर में शुक्रवार देर शाम दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो एवं किरीबुरू इंस्पेक्टर समीर तिर्की ने की। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ाजामदा क्षेत्र में भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में छह स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इनमें फुटबॉल मैदान, भट्टीसाई, मुखर्जी गैरेज, बड़ाजामदा थाना परिसर में दो स्थानों तथा बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन स्थित पूजा पंडाल शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी पूजा समितियों को पंडालों में डीजे नहीं बजाने का निर्देश दिया।


सामान्य साउंड सिस्टम के इस्तेमाल की अनुमति रहेगी, लेकिन रात 10 बजे तक इसे बंद करना अनिवार्य होगा। साथ ही पंडालों में केवल भक्ति गीत बजाने की अनुमति दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा अग्निशमन व्यवस्था के लिए पर्याप्त बालू और पानी उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि 20 अक्टूबर को रावण दहन और 21 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों तथा असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से पूजा पंडालों के आसपास वाहन खड़ा नहीं करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। बैठक में बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU