Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गुवा में जागरूकता रैली, बच्चों को किया जागरूक Awareness rally in Guwa on World Mental Health Day, children made aware

 


  • जेएसएलपीएस और यूनिसेफ झारखंड के सहयोग से निकली रैली, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिया संदेश

Guwa (Sandep Gupta) विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गुवा में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की ओर से यूनिसेफ झारखंड के सहयोग से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी गीता देवी एवं ममता देवी के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।


रैली गुवा स्थित इसको मिडिल स्कूल से शुरू होकर विवेक नगर, रेलवे मार्केट, रामनगर और गुवा बाजार होते हुए वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रैली के समापन के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उद्देश्य और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने, अपनी भावनाओं को समझने तथा मानसिक परेशानियों के समय परिवार और शिक्षकों से खुलकर बात करने के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और आम लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़ी समस्याओं पर खुलकर चर्चा करने के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना था। इस अवसर पर जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी गीता देवी एवं ममता देवी, गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU