Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल में कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू Navratri begins with the installation of the Kalash at the Guwa Ramnagar Durga Puja pandal.

 


  • मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने लिया नौ दिनों तक व्रत रखने का संकल्प, नौवें दिन होगा कन्या पूजन

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के रामनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार को नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना की। सुबह 11 बजे मंदिर के पुजारी मलय पाणिग्राही ने पूरे विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कराई। इसके बाद नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। कलश स्थापना को लेकर रामनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा में भाग लिया। वहीं, कई महिलाओं ने अपने-अपने घरों में भी कलश स्थापना कर नवरात्र की पूजा शुरू की। 


नवरात्र के दौरान महिलाएं नौ दिनों तक व्रत रखकर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगी। व्रत रखने वाली महिलाएं दिन में एक समय फलाहार ग्रहण कर मां की आराधना करेंगी। नवरात्र के प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। 


नवरात्र के नौवें दिन कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नौ कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर उनकी पूजा की जाएगी और उन्हें भोजन कराया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कन्या पूजन नवरात्र पूजा का महत्वपूर्ण अंग है। रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल में कलश स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाली पूजा-अर्चना का शुभारंभ हो गया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU