Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa घाटी वन देवी मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम शुरू Preparations for Durga Puja are in full swing at Ghati Van Devi Temple, with cleaning and painting work underway.

 


Guwa (Sandeep Gupta) दुर्गा पूजा को लेकर गुवा स्थित घाटी वन देवी मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंदिर समिति की ओर से मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन तथा आसपास उगी झाड़ियों की कटिंग का कार्य कराया जा रहा है। मंदिर की आकर्षक सजावट और स्वच्छता को लेकर समिति के सदस्य आपसी सहयोग से तैयारियों में जुटे हुए हैं।घाटी वन देवी मंदिर के अध्यक्ष गंगा सिद्धू ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर की साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा है। मंदिर के आसपास की झाड़ियों की कटिंग कर परिसर को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाया जा रहा है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।बताया गया कि वर्ष 2022 में घाटी वन देवी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई थी।


इसके बाद से लगातार मंदिर की देखरेख, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मंदिर के संरक्षक साधु चरण सिद्धू एवं नवीदत्त सहित समिति के सदस्यों द्वारा मिल-जुलकर निभाई जा रही है।मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। 11 अक्टूबर को घट स्थापना के साथ पूजा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।समिति द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षक रूप देने के साथ पूजा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU