Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur शफायत हुसैन की स्मृति में रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन ,104 यूनिट रक्त संग्रह Blood donation camp organized in the memory of Shafayat Hussain at Red Cross Bhawan, 104 units of blood collected

 


Jamshedpur (Nagendra) अहसीन फाउंडेशन के फाउंडर चेयरमैन आसिफ महमूद ने अपने पिता स्वर्गीय शफायत हुसैन की याद में रेड क्रॉस भवन, साकची में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम, प्रख्यात चिकित्सक एवं गणमान्य समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. शुमैला, मुफ्ती निशाद, मुफ्ती अमीरूल हसन, एम.के. घोष, डॉ. हसन इमाम मलिक, हाफिज अनवर आलम, डॉ. फुजैल तथा जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर इलियास खान मौजूद रहे।


कार्यकर्म का संचालन ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान ने किया। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को महादान बताया और समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विजय कुमार सिंह ने 112 बार रक्तदान करने वाले सुखबीर सिंह मंडल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत अहसीन फाउंडेशन के फाउंडर चेयरमैन आसिफ महमूद ने किया तथा उन्होंने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पूर्वी घोष, रेड क्रॉस के राधे श्याम, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के मोहम्मद मोईन अंसारी, अज़ीज़ हसनैन, आफताब आलम, जुबैर आलम तथा मास्टर खुर्शीद अहमद खान का विशेष योगदान रहा। इस शिविर में 104 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU