Jamshedpur (Nagendra) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और हम सभी की गुरु माता रूपी सोरेन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। यह पूरे झामुमो परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है और मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी । दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सानिध्य में झामुमो परिवार के लिए उनकी सेवा,वात्सल्य,मार्गदर्शन,त्याग और संघर्ष हमे सदैव प्रेरणा देता रहेगा। यह विचार झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने रूपी सोरेन के दाह-संस्कार के बाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के दरम्यान गुरुजी के सानिध्य ने उन्हें असीम धैर्य और संघर्षशील बनाया। गुरुजी की जेलयात्रा हो या आंदोलनों के दरम्यान जंगलों में उनका भटकना,रूपी सोरेन जी ने हर कदम पर पूरे परिवार की जिम्मेवारी संभालने के साथ-साथ पार्टी में भी प्रमुख पद संभाल कर गुरुजी,हेमंत सोरेन और पार्टी के लिए प्रेरणाश्रोत का कार्य किया है। इनके योगदान के लिए झारखंड की जनता उन्हें सदैव याद रखेगी।

No comments:
Post a Comment