Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह के बच्चों के बीच बांटे गए वस्त्र और खाद्य सामग्री Clothes and food items were distributed among the children of Bal Sanprashan Grih on Gandhi Jayanti and Shastri Jayanti.

 


Jamshedpur (Nagendra) महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती और ‘विश्व मुस्कान दिवस’ के अवसर पर 2 अक्टूबर को घाघीडीह स्थित बाल संप्रेषण गृह कैंपस में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सौजन्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विशाल गौरव और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बाल कल्याण समिति के बच्चों के बीच वस्त्र, जूते-चप्पल, टॉफियां और बिस्कुट बांटे।


देश को आजाद करने में राष्ट्रपिता की अहम भूमिका सीजेएम - कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव ने बच्चों को महात्मा गांधी के योगदान के बारे में बताया और उन्हें पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी। वहीं, डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बच्चों का कुशल-क्षेम जाना और अधिकारियों को उनकी देखरेख, भोजन की गुणवत्ता और बेहतर शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि वे देश के अनुशासित नागरिक बन सकें। मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि गांधी जयंती के साथ-साथ विश्व मुस्कान दिवस होने के कारण बच्चों के चेहरे पर खुशी लाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर संप्रेषण गृह के गृहपति सुजीत कुमार, सहायक रवि मुर्मू, पीएलवी अरुण रजक, रामकंडेय मिश्रा, ग्लोरिया पूर्ति और सीमा कुमारी सहित समिति के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU