Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur गांधी जयंती पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि Former Minister Banna Gupta paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri on Gandhi Jayanti.

 


Jamshedpur (Nagendra) गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती मना रहे हैं.बापू के सत्य,अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं.स्वतंत्रता आंदोलन में उनके त्याग,संघर्ष और बलिदान ने पूरे देश को एकजुट करने का काम किया और उनके विचार आज भी हम सभी को प्रेरणा देते हैं.


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने बिना किसी हथियार के, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐसा जनआंदोलन खड़ा किया, जिसने देश की आजादी की नींव मजबूत की. उन्होंने कभी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया,बल्कि सत्य और अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया.बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में शांति, सद्भाव,एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU