Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर के पावरलिफ्टर महेश मिश्रा ने बंगाल में लहराया परचम, स्वर्ण पदक के साथ बने ऑल ओवर स्ट्रॉन्ग मैन Jamshedpur powerlifter Mahesh Mishra wins gold in Bengal, becomes the all-around strongest man

 


Upgrade Jharkhand News. झारखंड के जमशेदपुर निवासी पावरलिफ्टर महेश मिश्रा ने पश्चिम बंगाल में आयोजित ऑल बंगाल बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन किया है। 10 अक्टूबर 2026 को पश्चिम मेदिनीपुर के सवांग में आयोजित इस प्रतियोगिता में महेश मिश्रा ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और ताकत का परिचय दिया। महेश मिश्रा ने प्रतियोगिता के दौरान बेंच प्रेस में 140 किलोग्राम वजन उठाकर ऑल ओवर स्ट्रॉन्ग मैन का खिताब भी अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड के पावरलिफ्टिंग जगत में खुशी का माहौल है।


महेश मिश्रा ने इस प्रतियोगिता में झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन (JPO) की ओर से भाग लिया था। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की, बल्कि झारखंड राज्य और जमशेदपुर को भी गौरवान्वित किया। उनकी इस उपलब्धि को झारखंड में पावरलिफ्टिंग खेल के विकास और खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। उनकी सफलता से राज्य के अन्य पावरलिफ्टर्स को भी राष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।


झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन की ओर से महेश मिश्रा को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी जाती हैं। संगठन को उम्मीद है कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन करते रहेंगे।




No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU