गम्हरिया। भारत में कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों के जाने-माने निर्माता एल्टीग्रीन ने टाटा-कांड्रा मेन रोड़ स्थित गम्हरिया में अपने नए रीटेल एक्सपीरिएंस सेंटर का उद्घाटन किया। इसका विधिवत उदघाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी समाजसेविका सुधा गुप्ता, एल्टीग्रीन प्रोपल्ज़न लैब्स के सीईओ डॉ0 अमिताभ शरण और स्वास्तिक सेल्स की प्रबन्ध निदेशक रश्मि चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, कुणाल षाड़गी, पूर्वी सिंहभूम जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू, विश्व चैंपियन मुक्केबाज अरुणा मिश्रा, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष प्रशांत सिह, समाजसेवी बंटी सिंह समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। बताया गया है कि यह भारत में कंपनी का 20वां रीटेल डीलरशिप है। इससे पहले कंपनी मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद व बैंगलोर जैसे महानगरों में अपना स्टोर खोल चुकी है। एल्टीग्रीन ने इस साझेदारी के लिए गम्हरिया, जमशेदपुर की सर्वश्रेष्ठ डीलरशिप-स्वास्तिक सेल्स को चुना है। स्वास्तिक ने लोगों के सपने साकार करने के सरल कॉर्पाेरेट दृष्टिकोण के साथ पांच साल पहले अपनी शुरूआत की।
इस मौके पर डॉ0 अमिताभ शरण ने कहा कि हमें खुशी है कि हमें स्टील सिटी औधोगिक नगरी को भारत की स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण रहित शहर के रूप में विकसित करने में योगदान देने का मौका मिला है। रश्मि चौधरी ने कहा कि हमें खुशी है कि सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप हमें पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का अवसर मिला है। झारखण्ड सरकार ने ईवी की खरीद पर रु 1.5 लाख तक की छूट की घोषणा की है। इतना ही नहीं, इसके अलावा सड़क कर में भी छूट का प्रावधान है। बताया गया है कि इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले पहले 10 हजार उपभोक्ताओं को शत प्रतिशत फीसदी छूट मिलेगी।
इसके बाद अगले दस से पंद्रह उपभोक्ताओं को 75 फीसदी छूट मिलेगी। साथ ही, ईवी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 25 फीसदी छूट दी जाएगी। यह कार्बन रहित वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में झारखण्ड सरकार का सराहनीय प्रयास है।

No comments:
Post a Comment