Jamshedpur :- आज 28 फरवरी है,और विज्ञान दिवस है।इस अवसर पर डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र-छात्राओं ने वृहद स्तर पर विभिन्न विषयों से संबंधित तकनीकी और विज्ञान को संबद्ध करते हुए एक प्रदर्शनी लगाई।इस अवसर पर डीबीएमएस ट्रस्ट के चेयरपर्सन फाइनेंस श्री बी.चंद्रशेखर, एडमिनिस्ट्रेशन श्रीमती ललिता चंद्रशेखर,कौलेज की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन संयुक्त सचिव श्रीमती उषा रामनाथन तथा श्रीमती तमिल सेल्वी बालाकृष्णन, प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता, उपप्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल एवं डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की दो शिक्षिकाएं श्रीमती फातिमा और श्रीमती मनीषा पाठक निर्णायक के रुप में उपस्थित थीं।
इस प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्रकाश,निशा, राय मुनि,और भारती को प्राप्त हुआ, जिनका ब्लॉक चैन पर आधारित माडल था .द्वितीय स्थान पर सिवेज ट्रिटमेंट पर -मॉडल बनाने वाले रेणुका,अनुपमा,और निधि रहीं.तृतीय स्थान कलेक्टिव नाउन पर माडल बनाने वाले समूह ,नजीमुन,निशा, अंजलि और रंजना, रहीं।
विज्ञान की सहायक प्रोफेसर श्रीमती कंचन तिवारी कार्यक्रम समन्वयक थीं. । इस अवसर पर डीबीएमएस कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं श्रीमती कंचन तिवारी, अर्चना कुमारी, पूनम कुमारी, गायत्री कुमारी,ईवा शिप्रा मुंडू, अमृता चौधरी,सुरीना सिंह भुल्लर और डॉ अरुण सज्जन तथा सभी कर्मचारियों की उपस्थिति थी। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रोफेसर अर्चना कुमारी ने किया.
No comments:
Post a Comment