गुवा संवाददाता। होली पर्व एवं शबे बरात के मद्देनजर गुवा थाना प्रांगण में आज मंगलवार शाम 5:00 बजे नोवामुंडी के अंचलाधिकारी सुनील चन्द्रा की अध्यक्षता में तथा बीडिओ अनुज बन्दो, इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का, थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव नोवामुंडी प्रमुख पुनम गिलुवा एवं नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी की मौजूदगी में शान्ति समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे एंव एकता के साथ हर्षोउल्लास के साथ शान्तिपूर्ण तरीके से होली मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान अंचला अधिकारी सुनील चंद्रा ने लोगों से अपील की वे होली नहीं खेलने की इच्छा जताने वाले लोगों पर रंग आदि नहीं डालें, जिससे विवाद बढे़। एक-दूसरे को सम्मान करें। लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। किसी प्रकार की अफवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें। होली के दौरान नशापान करने से बचें एंव प्रयास करें की परिवार व दोस्तों के साथ होली खेल अपने-अपने घरों में रहें। होली के दौरान नशे की हालत में वाहन नहीं चलाये।ऐसे में दुर्घटना की संभावना अधिक बनी रहती है। होली खेलने वाली महिलाओं या अन्य को जबरन रंग नहीं लगायें। महिलाओं को सम्मान दें। साथ ही उपस्थित गणमान्य लोगों ने ज्यादा सेंसेटिव एरिया में पुलिस गश्ती बढ़ाने पर जोर दिया। इस पर थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि होली के एक दिन पहले से ही पुलिस की गश्ती गुवा के विभिन्न जगहों पर पुलिस गश्त लगाते रहेगी। साथ ही 2 दिनों तक मालवाहक गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। बैठक में पुनम गिलुवा,देवकी कुमारी, पद्मा केशरी, नाजिर खान, रितेश प्रसाद, चांदमनी लागुरी, ललिता पूर्ति, नूतन सुंडी, वृंदावन गोप, कानू पूर्ति, सय्यद राजू, रितेश पानीग्राही, विश्वजीत तांती, शादाब खान, प्रीतम गोच्छाईत, विनोद सिंह आदि दर्जनों मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment