गुवा। सेल की किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरू आवासीय क्षेत्र में व्याप्त पेयजल की समस्या को लेकर पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में रविवार को सेल की मेघालया गेस्ट हाउस में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सेल के अधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, एसडीएम जगन्नाथपुर शंकर एक्का, एसडीएम चक्रधरपुर रीना हंसदा, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, पीएचडी के कार्यपालक अभियंता के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
इसमें उपायुक्त ने सेल पदाधिकारियों से किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरू शहर की आबादी के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि यहां लगभग 10 हजार की आबादी है। इसमें से लगभग 900 परिवार अवैध तरीके से बस्ती बसाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। सेल प्रबंधन ने बताया कि वह ओडिशा से लगभग तीन हजार फीट की ऊंचाई पर बसे दोनों शहर के सेलकर्मियों के लिये पानी लाता है। यहां पानी का दूसरा कोई रिसोर्स नहीं है इस कारण सेलकर्मी व गैर सेलकर्मी को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा हैं।
इस दौरान बराईबुरु स्थित कारो नदी से पाईप लाईन बिछाकर सेल के लीज क्षेत्र के बाहर तक पानी लाने पर सहमती बनी। इसके बाद उपायुक्त ने पीएचडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को पानी का रिसोर्स स्थल से किरीबुरू तक की दूरी आदि की जांच कर प्राक्कलन रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह योजना सेल की सीएसआर ये या पीएचडी विभाग द्वारा पूर्ण की जायेगी, लेकिन इस योजना के पूर्ण होने से लगभग 10 हजार से अधिक आबादी की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि किरीबुरू एवं मेघाहातुबुरू क्षेत्र से पेयजल से संबंधित समस्या की शिकायतें जनता की तरफ से मिल रही थी। इसके मद्देनजर पीएचडी विभाग के अभियंता को निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में पानी का बेहतर सोर्स को देखकर एक नया प्राक्लन तैयार करें व विभाग को प्रेषित करें।
इसके अलावे बड़ाजामदा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के जितने भी स्ट्रक्चर बन रहे हैं उनमें कुछ बोरिंग फेल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके लिये पीएचडी के विभागीय अभियंता को निर्देश दिया गया है कि वह अपने विभाग को लिखित में निर्देशित करें ताकि उसका नये सीरे से प्राक्लन तैयार कर इस समस्या का समाधान किया जा सके। मेघालया सनसेट प्वाइंट पर स्काई वाक बनाने की योजना को पूर्ण कराया जायेगा। बैठक में एसडीएम, अंचलाधिकारी सुनील चन्द्रा, बीडीओ अनुज बंदो, जिप सदस्य देवकी कुमारी, सेल, बीएसएल की जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, महाप्रबंधक (सिविल, किरीबुरू) डीबी जयकर, महाप्रबंधक (सिविल, मेघाहातुबुरू) केबी थापा, सीताराम महतो आदि पदाधिकारी शामिल थे।

No comments:
Post a Comment