Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अंधविश्वास से मुख्यधारा में लाने के लिए 10 गांव के मानकी मुंडा के साथ गुवा थाना प्रभारी ने की बैठक, किया जागरुक, To bring superstition into the mainstream, Guva police station in-charge held a meeting with Manki Munda of 10 villages, made aware

 

गुवा। गुवा थाना प्रांगण में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में दस गांवों जिसमें गुवा, ठाकुरा, लिपुंगा, राईका, रोवाम, गांगदा, घाटकुरी, कुदादा, कोलायसाई, हेस्सापी, दुधबिला, बेतेरकिया गांव के मानकी-मुंडा व ग्रामीणों के साथ गुवा पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक में थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बढ़ती अंधविश्वास, डायन-बिसाही, भूमि विवाद, नशापान आदि को लेकर होने वाली जघन्य हत्यायें, मारपीट व घरेलू हिंसा पर गहरा चिंता व्यक्त किया। साथ ही बाल विवाह, हंडिया का सेवन, सड़क सुरक्षा, हब्बा डब्बा खेल पर रोक, मुर्गा पाड़ा पर रोक, पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु जंगल बचाओ, नक्सल पर रोक सहित अशिक्षा को दूर करना आदि घटनाओं को रोकने हेतु मानकी-मुंडाओं व ग्रामीणों को जागरुक किया गया।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से ऐसी घटनाओं को समय से पहले रोकने हेतु पूरा सहयोग करने, गांवों में निरंतर बैठक कर ऐसी घटनाओं से होने वाली नुकसान के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराने, गांव में होने वाली तमाम विवादों का समाधान बैठक कर निश्पक्ष रूप से समाधान करने, समाधान नहीं होने की स्थिति में पुलिस को जानकारी देकर घटनाओं को समय पूर्व रोकने आदि की अपील की। उन्होंने गांव के पुजारियों से भी आग्रह किया की किसी के बीमार होने की स्थिति में वह पूजा पाठ कर मुर्गा कि बली देने आदि का कार्य न कर पहले मरीज को इलाज हेतु अस्पताल भेजें। 

पूजा-पाठ के दौरान किसी ग्रामीण के उपर डायन होने का आरोप नहीं लगायें, क्योंकि यह कानूनी अपराध है जिसमें पुजारी जेल जा सकते हैं।इस बैठक में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, एसआई परेश रजवार,धनंजय कुमार सिंह, बिरसा चाम्पिया, सुरेश चाम्पिया, मंगल पूर्ति, सुखराम सिरका, बुधराम सीधू, जगदीश पूर्ति, चरण चाम्पिया, गोमा मार्ली, रामराय चाम्पिया, चन्द्रमोहन सिरका, कोलाय बोयपाई, पद्मिनी लागुरी, चांदमनी लागुरी आदि दर्जनों शामिल थे।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU