Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

गुवा के विभिन्न जगहों पर एंटी क्राइम को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान गुवा पुलिस ने चलाया Guwahati Police launched an intensive vehicle checking campaign regarding anti-crime at various places in Guwahati.


गुवा संवाददाता। गुवा के विभिन्न जगह आज सोमवार को गुवा बाजार बैंक मोड़ स्थित, हिरजीहाटिंग, गुवा से मनोहरपुर जाने वाले रास्ते डीएवी स्कूल के समीप एंटी क्राइम को लेकर गुवा थाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह सघन वाहन चेकिंग अभियान चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार चलाया गया। अचानक हुए इस सघन वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लोग अपने अपने वाहनों को पुलिस को देख वापस दूसरे रास्ते अपने वाहनों को छुपाने लगे। इस दौरान सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत गाड़ी से संबंधित ड्राइविंग लाइसेंस, रोड टैक्स, पोलूशन, हेलमेट, इंश्योरेंस आदि कागजातों की जांच की गई। साथ ही चार चक्का वाहनों के डिक्की खोल कर बारीकी से जांच की गई ताकि डिक्की में विस्फोटक पदार्थ ना ले जाया जा रहा हो। इस दौरान कई वाहनों के कागजात नहीं होने के कारण तथा हेलमेट नहीं पहने को लेकर जरूरी निर्देश देते हुए गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया कि मोटरसाइकिल वाहन चलाने पर गाड़ी से संबंधित जरूरी कागजातों को साथ रखें साथ ही दुर्घटना को रोकने के लिए हेलमेट जरूर लगाएं। बिना हेलमेट के गाड़ी ना चलाएं। साथ ही निर्देश दिया कि अपने वाहनों को काफी तेज गति से ना चलाएं ताकि दुर्घटना ना घटे। इस दौरान वाहन चेकिंग अभियान मैं गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU