Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

भनगांव में रेगा मुंडा का घर दंतैल हाथी ने तोड़ा, घर में रखें अनाज को भी खा गया,Tusk elephant broke the house of Rega Munda in Bhangaon, also ate the grains kept in the house


गुवा। किरीबुरु थाना अन्तर्गत भनगांव निवासी रेगा मुंडा का घर शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे एक दंतैल हाथी ने तोड़ दिया। इसके बाद घर में रखा धान, चावल आदि खा गया। इस क्रम में उक्त हाथी ने घर में रखे बर्तन व अन्य सामान को भी नष्ट कर दिया। जब हाथी इस घटना को अंजाम दे रहा था तब घर में कोई नहीं था। इस वजह से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना के समय रेगा मुंडा अपनी पत्नी के साथ दूसरे गांव रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम में भाग लेने गयी थी। 

उसके बच्चे गांव के ही दूसरे के घर में सो रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग उक्त दंतैल हाथी को गांव क्षेत्र से अविलम्ब सुरक्षित जंगल क्षेत्र में भगाने का कार्य करें तथा हाथी द्वारा नुकसान किये गये रेगा मुंडा का घर, अनाज व सामान का मुआवजा दे। हाथियों के आतंक से ग्रामीण आतंकित हैं, क्योंकि हाथी हमेशा इस क्षेत्र के गांवों में आतंक मचाते हुये तोड़फोड़ करते रहते हैं।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU