Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 15 से 26 मार्च तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, Various competitions will be organized on International Women's Day from March 15 to 26

गुवा। अन्तरराष्ट्रीय  महिला दिवस पर 15 से 26 मार्च तक महिलाओं के लिये विभिन्न प्रकार के खेलकूद व अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता का आयोजन सेल, बीएसएल की मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान प्रबंधन तथा अधिशासी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। 

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कार्यक्रम, समय व इवेंट की सूची जारी कर दी गई है।15 मार्च की शाम 5 बजे मिक्स डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता, 16 मार्च की दोपहर 3 बजे से मिक्स एवं सिंगल कैरम प्रतियोगिता, 17 मार्च की शाम तीन बजे से रंगोली एवं छह बजे से कैंडल लाईटिंग प्रतियोगिता, 18 मार्च की शाम तीन बजे गीत, चार बजे शोलो डांस एवं छह बजे से ग्रुप डांस प्रतियोगिता सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु प्रांगण में होगा। 

19 मार्च की शाम तीन बजे से बास्केट बॉल थ्रो, चम्मच-गोली रेस, थ्री लेग रेस, 100 मीटर दौड़, हॉकी बॉल थ्रो, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, छह बजे से वॉलीबॉल थ्रो प्रतियोगिता मेघाहातुबुरु मैदान में आयोजित होगी। 20 मार्च की शाम तीन बजे से अंताक्षरी प्रतियोगिता। 21 मार्च की शाम 4.30 बजे से आलू से बनी पकवान, बेसन से बनी मिठाईयां एवं आचार प्रतियोगिता। 22 मार्च की शाम पांच बजे से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सामुदायिक भवन मेघाहातुबुरु में होगी। 26 मार्च की शाम छह बजे से पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम सह भव्य समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU