गुवा। जेटेया थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट एवं 17 सीएलए एक्ट में फरार प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन भाकपा (माओ) के हथियारबंद दस्ता के सदस्य किशन केराई उर्फ डुकरे केराई उर्फ किशन डुकरे (22 वर्ष) को गांव तुरी केराई थाना- जेटेया से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी पुष्टि सोमवार को एसपी आशुतोष शेखर ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी चाईबासा माघे पर्व मनाने अपने घर आया हुआ था।
इसके बाद इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी जेटेया के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने अभियुक्त के घर की घेराबन्दी कर छापामारी की। छापामारी के क्रम में कई कांडों का फरार अभियुक्त किशन केराई उर्फ डुकरे केराई उर्फ किशन डुकरे (22) को सशस्त्र बल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद किशन ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में उग्रवादी दस्ता में रहकर किये गये काण्डों को स्वीकार किया है। वर्तमान में किशन केराई उर्फ डुकरे केराई उर्फ किशन डुकरे कई कांडों में फरार था।

No comments:
Post a Comment