Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

कांड्रा के कपड़ा व्यवसायी से फोन कर 20 लाख की मांगी रंगदारी, 20 lakh demanded extortion by calling Kandra's textile businessman



 गम्हरिया। कांड्रा बाजार स्थित कपड़ा व्यवसायी श्वेता स्टोर के मालिक दुर्गा अग्रवाल के पुत्र प्रवीण उर्फ बबलू अग्रवाल को मोबाइल संख्या 9647528858 से फोन कर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। इस बाबत व्यवसायी दुर्गा अग्रवाल द्वारा कांड्रा थाना में लिखित शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया गया है। 

साथ ही, इसकी सूचना जिले के आरक्षी अधीक्षक को भी फोन कर दी गई है। थाना में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि फोन करने वाले व्यक्ति द्वारा अपना नाम श्रवण महतो बताया गया है। गौरतलब है कि श्रवण महतो कांड्रा निवासी शिवजी महतो हत्याकांड का अभियुक्त है और सितम्बर'2019 से उसे बाल सुधार गृह में रखा गया था। करीब एक माह पूर्व कोर्ट लाए जाने के क्रम में वह फरार हो गया था।

पुलिस द्वारा लगातार उसकी खोज की जा रही है। विदित है कि वर्ष 2018 में भी श्वेता स्टोर के मालिक दुर्गा अग्रवाल को फोन कर रंगदारी मांगी गई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया है यह भी सम्भव है कि श्रवण महतो के नाम पर किसी ने व्यवसायी से रंगदारी की मांग की हो। पुलिस हर पहलूओं पर इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर इस मामले के बाद व्यवसायी प्रवीण अग्रवाल का पूरा परिवार दहशत में है और एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU