गम्हरिया। चित्रगुप्त महासमिति की ओर से गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर सर्वप्रथम शिव चर्चा का भव्य आयोजन किया गया। तत्पश्चात,कलाकारों द्वारा होली गीतों की प्रस्तुति की गई। जिसका देर रात तक लोगों ने आनंद उठाया।
इस मौके पर समाज के लोगों द्वारा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान समाज की महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। इस दौरान चित्रगुप्त समाज के लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी काफी लुत्फ उठाया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रत्नेश्वर सहाय, उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव, महासचिव संजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अभय लाभ, बालकृष्ण प्रसाद, मदन प्रसाद कर्ण, मुकेश श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, भूदेव वर्मा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश, महिला जिलाध्यक्ष रागिनी सहाय, उपाध्यक्ष मधु वर्मा, संगठन सचिव अनिता देवी, ज्योति माला, ललिता देवी समेत चित्रांश समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment