गुवा। साइबर अपराधियों ने सेल के किरीबुरू खदान के अधिकारी अनिल कुमार को ठगी का शिकार बनाते हुए उनके खाते से लगभग 35 हजार रुपये की निकासी कर ली। इस संबंध में अनिल कुमार ने किरीबुरू थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में अनिल कुमार ने बताया की हमारे मोबाईल में 12 मार्च की रात लगभग 10 बजे एक टेक्स्ट मैसेज आया। जिसमें एसबीआई योनो ऐप बंद होने तथा उसे चालू करने हेतु केवाईसी अविलम्ब अपडेट करने की बात लिखी गई थी। पहले हमें लगा की यह फ्रौड मैसेज है।
इसके बाद हमने योनो ऐप खोला तो वह किसी कारण वश नहीं खुला। उसके बाद हमने साईबर अपराधी द्वारा भेजे गये लिंक को क्लिक कर केवाईसी अपडेट करने लगा। पहले पैन नम्बर, फिर आधार, मेल आईडी, अपना फोन नम्बर डाला। इसके डालते हीं मेरे मोबाईल नम्बर पर ओटीपी आया। उस ओटीपी को मैंने उक्त लिंक पर जैसे ही डाला वैसे ही एक बार 25 हजार तथा दूसरे बार 9999 रुपये मेरे खाते से कट गए। इसके बाद बैंक के शाखा प्रबंधक को फोन कर अपना नेट बैंकिंग खाता को बंद कराया तथा किरीबुरू थाना के अलावे साईबर अपराध के टॉल फ्री नम्बर पर शिकायत दर्ज कराया।
No comments:
Post a Comment