गुवा। गुवा, बड़ाजामदा व किरीबुरु सहित सारंडा के विभिन्न गांव में लोगों को पिछले कुछ दिनों से खांसी से परेशान है। खांसी से परेशान मरीज एंटीबायोटीक, कफ सीरप पीने के बाद भी मरीजों को खांसी ठीक नहीं हो रही है। इस संबंध में गुवा सेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ विप्लव दास से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आसपास के गांव से लोग खांसी से परेशान होकर अस्पताल आ रहे हैं। परंतु जांच में ऐसी कोई वायरल इनफक्शन टेस्ट में नहीं बता रहा है। खांसी से पीड़ित मरीजों को दवाई दी गई है।
कुछ मरीज खांसी के अलावे वायरल फीवर एवं अन्य बीमारी से पीड़ित लोगों को एडमिट किया जा रहा है। हालांकि दो-तीन दिन दवा खाने के बाद मरीज ठीक होकर अपने घर चले जा रहे हैं। कुछ मरीज दवा लेने से भी ठीक नहीं हो रही है। इन्फ्लूएंजा एच3एन2 फ्लू होने की संभावना है। लेकिन अभी तक जांच में किसी भी मरीज में इस फ्लू के लक्षण नहीं पाये गये हैं। कुछ लोग इसे कोविड का छोटा रूप भी बता रहे हैं। लेकिन इससे मरीज को डरने व घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस महीने के अंत तक इस फ्लू का प्रभाव काफी कम या खत्म हो जायेगा। उन्होंने बताया कि ऐसी खांसी जरूरी दवाइयां लेने के बाद 12-15 दिन के अंदर खत्म हो जा रही है।

No comments:
Post a Comment