गुवा। जगन्नाथपुर विधानसभा अंतर्गत नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष शनि लोहार,सारंडा प्रखंड अध्यक्ष वीरू सोनार एवं जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी मंगल सोरेन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं संघ एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के जीत का विजय जुलूस बड़ाजामदा बाजार में शुक्रवार देर शाम को निकाला गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी एवं आतिशबाजी किए। साथ ही एक दूसरे को जीत की बधाइयां मीठाई खिलाकर दिए। इस कार्यक्रम में जिला सचिव राकेश राउत, छात्र संघ जिला अध्यक्ष अकाश सिंह ,छात्र संघ जिला उपाध्यक्ष रोहन दत्ता, केंद्रीय सदस्य विजय बोदरा, एस सी महासभा अध्यक्ष अरुण करवा, एस सी महासभा सचिव नंदन करवा, संगठन प्रभारी तपस दास, सचिव महावीर नायक, पूर्व मुखिया एवं भाजपा नेता राजा तिर्की, अविनाश दास, मनीष पासवान, कोषाध्यक्ष महेंद्र मिंज, गोमा सोरेन ,हरिओम पोद्दार, प्रकाश साहनी, विजय लाकड़ा, अरुण विश्वकर्मा, सूरज दास ,दयाल दास , एमडी राजा, मीडिया प्रभारी योगेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment