गम्हरिया। कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग पर नीलांचल कंपनी से पहले रघुनाथपुर जाने के रास्ते में दाईं ओर रेलवे लाइन के समीप झाड़ियों में अचानक आग लग गई। उक्त आग ने धीरे-धीरे आसपास स्थित पेड़ों को भी अपनी लपेट में ले लिया।
आग लगते देख राहगीरों द्वारा इसकी सूचना कांड्रा पुलिस को दी गई। कांड्रा पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्स लिमिटेड और झारखंड अग्निशमन विभाग, आदित्यपुर की दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझाना शुरू किया। दो दमकल गाड़ियों की कड़ी मशक्कत के बाद उक्त आग पर काबू पाया गया। हालांकि उक्त भीषण आगलगी के कारण पेड़ की टहनी रेल लाइन पर गिर गई। जिससे रेल सेवा कुछ देर तक बाधित रही। बाद में उक्त टहनी को हटाकर रेल परिचालन शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

No comments:
Post a Comment