Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत ने मनाया अंतरराष्ट्रीय ग्राहक अधिकार दिवस, All India Grahak Panchayat Jharkhand Province celebrated International Consumer Rights Day


जमशेदपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत की ओर से थीसिस कोचिंग सेंटर, काशीडीह में कक्षा 8,9,10 के विद्यार्थियों के बीच एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में सभी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय ग्राहक अधिकार दिवस के बारे में जानकारी दी गई। ग्राहक पंचायत संगठन के कार्य और उद्देश्यों के बारे में  संगठन की सदस्य सह साहित्यकार सरिता सिंह ने बताया। गोष्ठी के कार्यक्रम के आरंभ में थीसिस कोचिंग सेंटर के मैनेजर डायरेक्टर सागर चौबे ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया व परिचय दिया । प्रचार प्रसार टोली की सदस्या डॉली परिहार ने वंदे मातरम् गाकर सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

इस गोष्ठी की मुख्य अतिथि साहित्यकार व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉ अनीता शर्मा और विशिष्ट अतिथि थीं अधिवक्ता ममता सिंह। उपस्थित विद्यार्थियों को पीपीटी  के द्वारा उपभोक्ता अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। इस विषय के कानूनी पक्ष को ममता सिंह ने समझाया। इन्होंने कहा कि वस्तु खरीद कर बिल जरूर लें और खरीदारी के पहले शर्त को जरूर पढ़ें। ऐसा करने से शिकायत करने की स्थिति आने पर कस्टमर के अधिकारों की रक्षा होती है।  

ग्राहक अधिकार व जागरूकता के विषय पर डॉ अनीता शर्मा ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हर कोई कस्टमर है पर अपने अधिकारों के प्रति सजग नहीं है जो दुखद है । हम सभी को अपने अधिकार जानने चाहिए। शिक्षिका पुष्पांजलि मिश्रा ने भी  अपने विचार व्यक्त किये। विद्यार्थियों ने प्रश्न भी पूछे और विस्तृत जानकारी ली। धन्यवाद ज्ञापन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत की सचिव डॉ कल्याणी कबीर ने दिया। इस गोष्ठी को सफल बनाने में आर पी सिंह,  सागर चौबे, सौम्या मिश्रा , सागरिका मिश्रा, अंकिता पटेल, परविंदर सिंह, रूबी राय, केवल कुमार, प्रभाकर तिवारी, मुकेश पाठक, रोहित पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU