गुवा। हिंदू मजदूर सभा (झारखंड प्रदेश) से शंभू हाजरा पासवान को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने को लेकर शंभू हाजरा पासवान उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात कर सहयोग करने का अपील किया। यहां मनोनीत पत्र हिंद मजदूर सभा झारखंड प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के द्वारा की गई है। साथ ही अध्यक्ष पद से मनोनीत पत्र को जिला पुलिस अधीक्षक चाईबासा, उप श्रमायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, प्रबंधक टाटा स्टील नोवामुंडी, आरएमडी सेल गुवा, आरएमडी सेल किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, एसीसी सीमेंट झींकपानी, रुंगटा माइन्स चाईबासा, बालाजी स्टील प्लांट बड़ाजामदा, को प्रेषित किया है। इस दौरान उपायुक्त से मुलाकात कर मनोनीत पत्र सौंपा।
No comments:
Post a Comment