जमशेदपुर । साकची फुटपाथ दुकानदार श्रमिक कलेक्टिव लीडर्स एवं सोशल चेंज एजेंट के सदस्यों ने साकची में बैठक कर शहर में विभिन्न जगहों पर फुटपाथ बिक्रेताओं को उजाड़ी करण को लेकर चर्चा किया और इस नीति का विरोध करते हुए फुटपाथो के हित में बने 2014 कानून को लागू करने की सरकार से मांग किया और इस कानून के तहत धारा 3 का तीसरा प्वाइंट एवं धारा 18,19 तथा धारा 27 एवं धारा 33 का पालन करने तथा फुटपाथ बिक्रेताओं को सहयोग करने का आग्रह किया।
साथ ही उन लोगों ने पथ बिक्रेताओं को उजाड़ने से पहले सभी का सर्वें करके उसे वेंडर जोन बनाकर बसाने का झारखंड सरकार से मांग किया है , ताकि वे लोग अपनी जीविका को अच्छे से चला सकें। मौके पर अशोक अग्रवाल, रंजन मिश्रा, फैयुद्दीन, सदाव, गुलसन आरा, सबाना खातून, अख्तर खान, अनवर खान आदि मौजूद थे । इस कार्यक्रम में मनोज कुमार भी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment