सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के डांगरडीहा स्थित निर्मल भवन में रविवार को पंचायत समिति सदस्य अशोक महतो की अध्यक्षता में कुड़मी समाज की बैठक हुई। बैठक में 21 मार्च को जमशेदपुर के गोपाल पैदान में आयोजित विशाल जनसभा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए डांगरडीहा के निर्मल महतो भवन से रैली के शक्ल में सैकड़ो लोग जमशेदपुर रवाना होने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित कुटु समाज के युवा नेता प्रकाश महतो ने अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल करने की मांग हमारी संवैधानिक अधिकार है।
कुड़मी को एसटी में शामिल करने को लेकर हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगी जब तक हमें कुड़म का दर्जा नहीं मिला कुड़मी को एसटी में शामिल करने समेत विभिन्न मांगो को लेकर स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 285 वी जयंती के अवसर पर 21 मार्च को जमशेदपुर के रीगल मैदान में जनसभा का आयोजन होगा जो कुदमों के हक को लेकर नई दिशा देने का काम करेगी। उन्होंने सभी कुड़मी भाई बंधुओं से भारी संख्या में इस जनसभा में पहुंचकर सफल बनाने की अपील को मौके पर कुमी समाज के मनसुख महतो, दशरथ महतो, अशोक महतो, धीरेन्द्र महतो प्रसाद महतो नित्यानंद महतो गोपाल महतो, हेमंत महतो व मोहन महतो समेत अन्य उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment