गम्हरिया। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के पूजा अर्चना करने के बाद युवक समिति कांड्रा बस्ती द्वारा रात्रि में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर जमशेदपुर के भजन कलाकार मनजीत दास एंड ग्रुप को आमंत्रित किया गया था। इस ग्रुप के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक माता के भजनों की प्रस्तुति की गई जिसमे श्रोता देर रात तक झूमते थे।
इस दौरान राजकुमार एंड ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियों ने पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इससे पूर्व ल कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष धमेंद्र प्रसाद, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सलाहकार सुनील ठाकुर, कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा,राजकुमार दास, सूरज कुमार तथा युवक समिति के अध्यक्ष लालबाबू महतो द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।
इसके आयोजन में समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप डे, सचिव महेंद्र नंदी, शंकर महतो, सीमन्त घटवारी, राकेश रजक, विश्वनाथ रजक, ग्राम प्रधान सुरेश महतो, नाचू महंती, संजय महंती, गौतम गोराई, बप्पा पात्रो, वीरू घटवारी, धीरेन गोराई, मधु गोराई, तपन चंद्र, डोमन दत्ता, प्रेम रजक, सुखचंद्र महतो, प्रदीप गोराई, अक्षय गोराई, बादल गोराई, बम्बल दास, मनीष प्रसाद की मुख्य भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment