Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

गम्हरिया बाजार में चोरी करते रंगे हाथ धराया चोर, Thief caught red-handed while stealing in Gamharia market



गम्हरिया। चोरों के आतंक से बेहाल गम्हरिया बाजार के दुकानदारों ने शुक्रवार को एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसे आदित्यपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया गया है कि विगत दो- तीन दिनों से लगातार गम्हरिया बाजार में चोरी की घटना घट रही थी जिसे लेकर दुकानदारों ने एक योजना बनाई थी। उसी योजनानुसार दुकानदारों ने चोर को रंगे हाथ धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात एक फुटपाथी दुकानदार के लहसुन की बोरी एवं तीन महंगे लाईट की चोरी हुई थी।

चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। शुक्रवार को दुकानदारों ने चोरी की घटना सीसीटीवी में देख चोर को पहचान लिया। उसके बाद बाजार के वॉलिंटियरो ने अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर आरोपी को धर दबोचा। हालांकि इस दौरान चोर ने चाकू निकालकर हमला कर भागने का प्रयास किया, किन्तु, वॉलिंटियर एवं दुकानदारों की सूझबूझ से चोर गिरफ्त में आ गया। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई जहां उसे पूछताछ की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.