जमशेदपुर। लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना* द्वारा जमशेदपुर हाई स्कूल, बिस्टूपुर और डी एन कमानी हाई स्कूल, बिस्टूपुर में क्लब की सदस्या *एडवोकेट लायन कंचन मिश्रा के द्वारा पोस्को एक्ट और साईबर क्राइम न सिक्योरिटी पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
एडवोकेट लायन कंचन मिश्रा जमशेदपुर डिस्ट्रिक्ट सिविल कोर्ट में इन सब मुद्दों पर केसेज देखती हैं। हमारी तरफ से उनका बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने बड़े हीं सहज तरीके से बच्चों को इन सबकी जानकारी दी। प्रेसिडेंट लायन डॉ मंजु रानी सिंह ने भी बच्चों को जागरूक किया और कहा कि उनको कोई भी परेशानी हो तो वे उनको कॉल कर सकते हैं।
वी पी लायन सुचित्रा रुंगटा, लायन आभा रूंगटा और दोनो स्कूल के शिक्षकों को अपना कीमती समय और उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद।
यह एक बड़ा ही दिलचस्प कार्यक्रम रहा जिसमे 250 बच्चों ने भाग लिया और उन्होंने अपनी शंकाओं को भी दर्शाया और अपनी बातों का आदान प्रदान भी किया। उनको गवर्नमेंट का *email ID: cybercrime.gor.in* भी दिया गया जिससे कोई भी परेशानी होने पर वो मेल कर सकते हैं.
जमशेदपुर हाई स्कूल की प्रिंसीपल रजनी जी और डी एन कमानी हाई स्कूल के प्राचार्य का जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारा सहयोग किया।
No comments:
Post a Comment