गुवा । टाटा स्टील फाउंडेशन नोवामुंडी कि ओर से स्वयं सहायता समूह कि महिलाओं का तीन दिवसीय गैर आवासीय नेतृत्व क्षमता वृद्धि का प्रशिक्षण आज दुसरे दिन बुधवार को महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 47 महिलाओं ने भागीदारी दिखाई। इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना एवं व्यवसाय व रोजगार के अवसर को आगे आकर ग्रहण करने योग्य बनाना है।
यह प्रशिक्षण गुवा के नुईया गांव में कोऑर्डिनेटर गीता बहादुर की सहायता से आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण को सुदृढ़ रूप से सफल बनाने हेतु टाटा स्टील फाउंडेशन कि तरफ से यूनिट लीड तुलसीदास गणवीर,सीएसआर प्रबंधक चंदन मिश्रा एवं फील्ड समन्वयक हरि का सहारनीय योगदान रहा। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में स्वयं सहयता समूह से जुड़ी ममता देवी एवं रीना देवी महिलाओं का नेतृत्व कर रही हैं। टाटा स्टील फाउंडेशन की एक नई पहल है, ताकि समूह की महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़े और समूह को और मजबूत कर महिलाओं को एक नई राह दिखाएं।

No comments:
Post a Comment