Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर मुसाबनी के सुरदा क्राॅसिंग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का प्रखण्ड स्तरीय बैठक सम्पन्न, Block level meeting of All India Grahak Panchayat held at Surda crossing of Musabani on International Consumer Rights Day



 जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य पर मुसाबनी के सुरदा क्राॅसिंग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का मुसाबनी प्रखण्ड स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पधारे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के झारखण्ड प्रांत संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति ने संगठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि-- दुनिया का हर कोई व्यक्ति ग्राहक होता है। देखा जाय तो एक व्यक्ति जन्म के पूर्व से मरणोपरांत ग्राहक रहता है। पुराने समय में जैसे ग्राहकों को देवता की संज्ञा दी जाती थी, आज उसका उलट है। हम प्रत्येक वस्तु मूल्य चुका कर खरीदते हैं, फिर भी हम धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं। हमें समाज के हर वर्ग में जाकर जागरूकता लानी है। 


आज के बैठक में मुसाबनी प्रखण्ड समिति का गठन भी किया गया। समिति के संयोजक रामदास बेसरा, सह संयोजक प्रशांत नामाता एवं रितिका चाशा, पर्यावरण प्रमुख रघुनाथ हेम्ब्रम, महिला जागरण प्रमुख माधुरी चौधरी एवं सह प्रमुख रीना मिश्र, रोजगार सृजन प्रमुख अर्जुन हाँसदा, प्रचार प्रसार प्रमुख सीताराम कन्डुलना, स्टूडेंट क्लब प्रमुख रामानंद यादव एवं संजय महतो, व्यवस्था प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार को बनाया गया। 



बैठक में विशेष रूप से उपस्थित मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने अपने सम्बोधन में कहा कि-- ये बहुत खुशी का विषय है कि हमारे मुसाबनी प्रखण्ड में हम ग्राहकों की आवाज बुलन्द करने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। इससे जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जिसकी जानकारी हमसब को नहीं थी। बहुत अच्छी पहल है। बैठक में कमिटी के सदस्यों के अलावा प्रसाद टुडू, धनंजय दास, राजेश प्रसाद, रोबिन नारायण देव, धनंजय पातर, सुनाराम मार्डी, आकाश मार्डी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन विजय पातर ने किया।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU