गुवा। सेल की किरीबुरु प्रबंधन एवं एस्पायर संस्था द्वारा संचालित सारंडा शुभम छात्रावास व आरबीसी केन्द्र के बच्चे हस्तकला में काफी निपुण हो रहे हैं। सारंडा के सुदूरवर्ती गांव के गरीब व अनाथ बच्चों को अगर प्रशिक्षण दिया जाए तो हस्तकला में ये नाम कमा सकते हैं।
इस स्कूल के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बच्चे स्कूल प्रांगण में हीं मिट्टी की देवी, देवताओं आदि की कलाकृतियां प्रतिदिन बनाते हैं और आपस में प्रतिस्पर्द्धा भी करते हैं। इससे इनकी कला में निखार भी आ रहा है। सेल, बीएसएल जेजीओएम के महाप्रबंधक नवीन कुमार सोनकुशरे, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश सिन्हा सहित कई अधिकारी बच्चों के इस कला को देख काफी प्रभावित हुए। इन्होंने कहा कि जल्द ही इन बच्चों के बीच कला प्रतियोगिता व इनके द्वारा मिट्टी के बने समानों व कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी और इन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment