चाकुलिया। चाकुलिया में 26 मार्च को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 केवी चाकुलिया, 33 केवी मानुषमुरिया व 33 केवी बालीबांध फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाईन मेटेनेंस कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस अंतराल से पूर्व यदि कार्य संपन्न हो जाता है तो विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसकी जानकारी कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल चाकुलिया शंकर सवाइयां ने दी है।

No comments:
Post a Comment