Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

27 मार्च को आजसू केंद्रीय समिति की बैठक जमशेदपुर में , 2024 लोस चुनाव पर होगी चर्चा, AJSU Central Committee meeting in Jamshedpur on March 27, 2024 Lok Sabha elections will be discussed

रांची। 27 मार्च को जमशेदपुर में आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति की एक अहम बैठक होगी। इसमें अगले वर्ष होने वाले चुनाव को लेकर कई अहम फैसले भी लिए जाने की उम्मीद है। पार्टी के कें द्रीय कार्यालय में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत ने कहा कि गोल्डन लीफ रिसॉर्ट, पाराडीह काली मंदिर, जमशेदपुर में पार्टी के केंद्रीय समिति की बैठक पार्टी अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो की अध्यक्षता में होनी है। इसमें राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात की समीक्षा होगी।

रामगढ़ उपचुनाव के बाद पार्टी में बढ़े ऊर्जा संचार और भावी योजनाओं पर भी चर्चा होनी है। संगठन को मजबूत करने के अलावे अगले वर्ष 2024 में होनेवाले चुनाव के लिए नए सिरे से इसकी तैयारी में लगने को लेकर कई अहम फैसले लेंगे। साथ ही इस बैठक में केंद्रीय महाधिवेशन के बैठक की। घोषणा भी किए जाने की उम्मीद है। समिति की बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति के सभी सदस्य, आमंत्रित सदस्य, विधानसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष, कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं महासचिव के अलावे अन्य भी शामिल होंगे।

राहुल गांधी प्रकरण पर मीडिया के सवालों पर देवशरण भगत ने कहा कि राजनीति में शीर्ष पदों पर बैठे व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों को शूचिता बनाए रखनी चाहिये। उम्मीद की जाती है कि वे सामाजिक रूप से ऐसी टिप्पणी ना करे जिससे किसी वर्ग, समाज की भावना आहत हो। जनप्रतिनिधियों के मामले में उनकी पार्टी के लोग भी कानून के दायरे में आए हैं. कोर्ट, संसद के निर्णय का सम्मान करना चाहिये। जो निर्णय आया है, वे वैधानिक हैं। इसे स्वीकार करना होगा, नियम, कानून, संविधान के दायरे में आम नागरिक और जनप्रतिनिधि भी आते हैं। ऐसे में इस मामले में राजनीतिकरण करने की बजाये इस फैसले को मानना होगा। वैसे भी कांग्रेस के बनाए कानून से ही राहुल गांधी की सदस्यता पर यह हालात उत्पन्न हुए हैं।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.