Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सैकड़ों महिला पुरुषों ने पुजा स्थल जमीन मुक्त के लिए किया प्रदर्शन, Hundreds of women and men demonstrated for freeing the land of worship

 भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर स्थित ग्रामीणों के प्राचीन पूजा स्थल पर किया जा रहा है कब्जा




जमशेदपुर। प्रखंड अंतर्गत देवघर मौजा के मुखिया डांगा टोला में बिहार सरकार खाता संख्या 202, प्लॉट संख्या 108, रकवा दो एकड़ से अधिक जमीन में विगत लगभग एक सौ साल से ग्रामीणों द्वारा गोट पूजा (गोवर्धन पूजा) किया जाता है। जिसे भू माफियाओं द्वारा घेराबंदी कर कब्जा किया जा रहा है। इस संबंध में मुखिया डांगा के ग्रामीणों द्वारा पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, एस एस पी पूर्वी सिंहभूम, एस पी  ग्रामीण, पुलिस उपाधीक्षक पटमदा, अंचल अधिकारी मानगो व थाना प्रभारी एम जी एम को आवेदन देकर जांच उपरांत जमीन माफियाओं पर आवश्यक कारवाई करते हुए निर्माण कार्य को अविलंब रोक लगाने का आग्रह किया। 

पत्र में लिखा गया है कि सरकारी जमीन पर स्थित गोट पूजा स्थल में कुछ वर्षो से भू माफियाओं द्वारा जबरन पार्किंग चलाया जा रहा है एवं पुराने घेरा को तोड़कर अपने लाभ के लिए ऊंची चारदीवारी निर्माण किया जा रहा है। भू माफिया आकाश गोप, पंकज सिंह मुंडा, संतोष सिंह मुंडा द्वारा कुछ बाहरी असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जमीन के कुछ अंश खरीद बिक्री किया गया है और आदिवासी समाज के प्राचीन प्राकृतिक आस्था एवं संस्कृति को क्षति पहुंचाने का  काम किया जा रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

बुधवार को सैकड़ों महिला पुरुषों ने पुजा स्थल पर प्रदर्शन किया। मौके पर सुनील सिंह मुंडा, लखिंदर सिंह मुंडा, विश्वनाथ सिंह मुंडा, विकास महतो, राजु सिंह मुंडा, गुरुचरण गौड़, कामाख्या गौड़, राजकिशोर गौड़, ज्योतिंद्र सिंह, सुजीत प्रजापति, बलराम सिंह मुंडा, शांति नाग, चांदनी सान्या, बिनती भगत, आरती भगत, बासंती देवी, कांति देवी, लीलावती देवी, रीता सिंह मुंडा, बबिता सिंह मुंडा, गीता सिंह मुंडा, यशोदा सिंह मुंडा, मंजु सिंह मुंडा, नेहा सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU