Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा के अध्यक्ष बने जयसिंह नायक व अजीत कुमार श्रीवास्तव, Jaisingh Nayak and Ajit Kumar Srivastava became the president of Sri Sri Basanti Durga Puja



गुवा। श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक गुवा के योग नगर स्थित दुर्गा मंडप के प्रांगण में गुरुवार देर शाम 7:00 बजे हुई। बैठक की अध्यक्षता गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव के दिशा निर्देशन में की गई। बैठक में इस वर्ष श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। पिछले 2 साल कोरोना वायरस को लेकर पूरी सादगी से श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा मनाया गया था। 

इस वर्ष कोरोना का प्रभाव नहीं रहने के कारण दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों में काफी हर्ष है। इस दौरान महा अष्टमी को जागरण तथा महानवमी को आर्केस्ट्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन सांसद गीता कोड़ा, गुवा सेल के सीजीएम विपिन कुमार गिरी तथा किरीबुरू एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के द्वारा की जाएगी। सप्तमी, अष्टमी तथा नवमी पर खिचड़ी भोग वितरण किया जाएगा। 

अंत में श्री श्री बसंती दुर्गा पूजा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष का पद जय सिंह नायक एवं अजीत कुमार श्रीवास्तव को बनाया गया। उपाध्यक्ष में आशुतोष शास्त्री, बासुदेव केसरी को बनाया गया। सचिव में नटवर प्रधान व विनोद सिंह बने। सह सचिव राजेश दास तथा संजय प्रधान बने। कोषाध्यक्ष का पद दशरथ पान और अमन नायक को बनाया गया। सह कोषाध्यक्ष में सुरेंद्र बिरुवा और विजय प्रधान बने। संरक्षक में सुखदेव प्रधान, सुजीत राय, पिंटू सिंह तथा सुखनंदन पाल को बनाया गया। 

इस दौरान बैठक में जिप सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, राजेश नायक, विश्वजीत तांती, रंजीत गोप, दीपक बहादुर, बंटी शर्मा, मनीष वर्मा, मोहन मेहता, सुमित कुमार रावत सहित अन्य मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.