Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

चक्रधरपुर के जवान की जम्मू कश्मीर में दिल का दौड़ा पड़ने से निधन, Jawan of Chakradharpur died due to heart attack in Jammu and Kashmir



चक्रधरपुर । चक्रधरपुर के धर्मसाई निवासी बुधलाल जोंको का ड्यूटी के दौरान जम्मू कश्मीर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जवान के निधन के बाद उसके शव को बुधवार धर्मसाई उनके पैतृक गांव लाया गया। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़े तादाद में लोग पहुंचे थे। लोगों के अंतिम दर्शन के बाद सम्मान के साथ शव को  पारंपारिक तरीके से दफना कर अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर धर्मसाईं निवासी बुधलाल जोंको जम्मू कश्मीर में बीएसएफ बीएन 5  बटालियन में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर तैनात था। वर्तमान में वह कश्मीर के पुंज में तैनात थे। 13 मार्च की रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। निधन के बाद बुधलाल जोंको के शव को बीएसएफ द्वारा जम्मू कश्मीर से रांची लाया गया।  जहां से सड़क मार्ग से चक्रधरपुर थाना में लाया गया। इसके बाद उसके शव को उसके पैतृक घर धर्मसाई पहुंचाया गया। जहां परिवार वालों सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के लोगों और बड़ी तादाद में जुटे स्थानीय लोगों ने जवान के अंतिम दर्शन किये व श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पूरे रीति रिवाज से सुपुर्द ए खाक किया गया।

चक्रधरपुर थाना पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर: जवान का शव पहुंचने के बाद चक्रधरपुर थाना प्रभारी चन्द्र शेखर कुमार की अगुआई में जवानों ने पारंपरिक तरीके से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पूरे रीति  रिवाज से उनके पुत्र सुभाष जोंको ने किया। बुधलाल जोंको का अंतिम दर्शन करने पहुंचे लोगों ने बताया कि जब भी छुट्टी पर बुधलाल जोंको घर आते थे तो वे ग्रामीण युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करते थे। साथ ही उन्हें सेना में किस प्रकार बहाली होगी। इसके लिए टिप्स भी दिया करते थे, ताकि अधिक से अधिक युवा सेना में भर्ती होकर देश सेवा कर सकें। 



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.