गुवा । गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय में आज गुरुवार सुबह 11 बजे संघ के अध्यक्ष रामा पांडे एवं उनके सदस्यों ने शहीद भगत सिंह एवं राजगुरु को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संघ के अध्यक्ष रामा पांडे ने शहीद भगत सिंह एवं राजगुरु के फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
साथ ही मजदूरों को संबोधित कर श्री पांडे ने कहा कि भारत देश की आजादी में शहीद भगत सिंह एवं राजगुरु का बहुत बड़ा योगदान रहा है। आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने फांसी दी थी। जिसके बाद देश की आजादी के लिए उन्होंने हंसते हंसते अपने प्रदेश को न्योछावर कर दिया। इस दौरान मौके पर रामा पांडे, किशोर सिंह, अंतर्यामी महाकुड, रितेश पानीग्राही, चंद्रिका खंडाईत, बसंती देवी, केदार ठाकुर, अरुण गोच्छाईत, जोगेंन केसरी, योगेंद्र पुष्टि सहित काफी संख्या में यूनियन के कर्मी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment