Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक व पूर्व विधायक मुख्य सचिव से की मुलाकात, Tribal Coordination Committee's convenor and former MLA met the Chief Secretary



गुवा। आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक सुशील बारला और पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने झारखंड के मुख्य सचिव से रांची स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। सुशील बारला और मंगल सिंह बोबोंगा ने उन्हें सारंडा में सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार व न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने की जानकारी दी। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है।उन्होंने बताया कि मनोहरपुर प्रखंड के अति सुदूर सारंडा वन क्षेत्र के छोटानागरा से कुलायबुरू तक सड़क मरम्मत व निर्माण कार्य किया जा रहा है।

ठेकेदार ने योजना स्थल पर अभी तक योजना से संबंधित बोर्ड नहीं लगाई है। इससे योजना से संबंधित जानकारी नहीं मिल रही है। हतनाबुरू के पास गार्ड वॉल एवं पोंगा जंक्शन से उसरुईया के बीच किये जा रहे पुल का निर्माण प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य में नदी और सारंडा जंगल के पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। निर्माण कार्य अत्यन्त ही निम्न स्तर का किया जा रहा है। 

कार्य में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। उन्होंने मुख्य सचिव से आग्रह किया है कि सारंडा क्षेत्र के लिए बहुत मुश्किल से आवंटित योजनाओं पर इस तरह के भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उच्च स्तरीय जांच कर संबंधित ठेकेदार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाये। उच्च स्तरीय जांच दल में अधोहस्ताक्षरी के साथ-साथ वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि और तकनीकी विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाये।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.