गम्हरिया। बुधवार की देर रात आदित्यपुर थाना अंतर्गत नगर निगम के वार्ड दो में गम्हरिया के धीराजगंज स्थित साईं कल्पना अपार्टमेंट में एक नाबालिक युवती द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने युवती एवं उसके नाबालिग प्रेमी को अपने साथ थाने ले गई। जहां से युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त अपार्टमेंट में कंचन सिंह नामक महिला के घर नाबालिग युवती और उसका प्रेमी काम करता था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और युवती ने अपने हाथ का नस काट लिया। इसके बाद सोसाइटी में हो हंगामा खड़ा हो गया।
इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आदित्यपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राजन कुमार ने तत्काल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि मकान मालकिन फिलहाल बाहर है। उन्हें सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। वैसे पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।
No comments:
Post a Comment